Satyendar Jain Arrested: अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि पूरी आम आदमी पार्टी (AAP) और देश की जनता सत्येन्द्र जैन जी के साथ मज़बूती से खड़ी है. आप नेता सत्येंद्र जैन को एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने मंगलवार (18 अगस्त) को गिरफ्तार कर लिया. पिछली सरकार के दौरान दिल्ली जल बोर्ड में कथित भ्रष्टाचार के मामले में एसीबी ने ये कार्रवाई की. आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल बीजेपी पर भड़क गए.










