मार्च का महीना आने के साथ ही हर तरफ होली के त्योहार की ही चर्चा है। होली को बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में लोग अपने घर में इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। होली आने से पहले ही लोग इसके सतरंगी रंगों में रंग गए हैं। होली को ज्यादा मजेदार बनाने के लिए पार्टी की योजना बनाई जाती है, लेकिन गानों के बिना यह पूरी कैसे हो सकती है। होली के गानों के बिना इस त्योहार का रंग कैसे जमेगा। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं भोजपुरी के टॉप होली गानों की लिस्ट, जो आपकी पार्टी का मजा दोगुना कर देंगे।
हमार बाड़े पति
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का हाल ही में नया होली सॉन्ग ‘हमार बाड़े पति’ रिलीज हुआ है। रिलीज होते ही यह गाना सभी के जुबान पर चढ़ गया है। इस होली आप भी यह गाना बजाकर पार्टी का माहौल बना सकते हैं।
आवा ना चोली में रंग डलवाला
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का गाना ‘आवा ना चोली में रंग डलवाला’ हर होली पार्टी में बजाया जाता है। इस गाने की धुन पर लोग मस्त मगन होकर नाचते हैं। इस होली आप भी अक्षरा के गाने का मजा लें।
लहंगवा लस लस करता
भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का गाना ‘लहंगवा लस लस करता’ होली के त्योहार पर चार चांद लगा देता है। जब पार्टी में इस गाने को बजाया जाता है तो लोग खुद को नाचने से रोक नहीं पाते हैं। इस बार आप भी पवन की गाने पर जमकर मस्ती करें।
