Kannauj Accident: बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत, एक की मौत और दूसरा घायल, क्षतिग्रस्त वाहन उठा ले गए ग्रामीण

    छिबरामऊ। तालग्राम रोड पर कपूरपुर गांव के सामने दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार भी घायल हो गया। हादसे के बाद एक बाइक को पास के गांव के लोग उठा ले गए। हाथिन गांव निवासी दिनेश सिंह (50) छिबरामऊ से गुरुवार की देर शाम गांव जा रहे थे। उसी दौरान कपूरपुर गांव निवासी अरबाज (20) बाइक लेकर छिबरामऊ की तरफ आ रहा था। कपूरपुर मोड़ पर दोनों बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दिनेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरबाज भी घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर शव को सौ शैया अस्पताल भिजवाया। हादसे के सूचना पाकर अरबाज के परिजन समेत गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। घायलावस्था में उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। कपूरपुर गांव के लोग उसकी क्षतिग्रस्त बाइक को भी मौके से उठा ले गए।

    पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पत्नी सुनीता देवी चौहान पुत्र गौरव व बेटी अनामिका के साथ दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। हादसे की सूचना पाकर तीनों दिल्ली से गांव के लिए रवाना हो गए थे।

    NO COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Exit mobile version