धोखा फिर हैवानियत: जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म, फिर पीड़िता को दोस्त के सामने धकेला, जब होश आया तो…

    सिकंदरा पुलिस ने दुष्कर्म पीड़ित किशोरी के बयान दर्ज किए हैं। किशोरी ने बताया कि दोस्ती में उसे धोखा मिला। आरोपी पर विश्वास करके वो मिलने के लिए गई थी, लेकिन उसे क्या पता था कि वो उसके लिए इतनी खौफनाक साजिश तैयार करके बैठा है।

    उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के जंगल में दरिंदगी की शिकार किशोरी के पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार, किशोरी धोखे का शिकार हुई। दोस्त ने उसे बुलाया था, जिसके बाद वो उसे जंगल में ले गया। उसके साथ गलत किया। उसे दोस्त के सामने भी धकेला।

    10 मार्च की है घटना 

    सिकंदरा के जंगल में 10 मार्च को 14 साल की किशोरी लहूलुहान हालत में मिली थी। उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। हत्या की कोशिश भी की गई थी। पुलिस ने डावली गांव निवासी गणेश और संतोष को जेल भेजा था। सोमवार को महिला दरोगा ने किशोरी के बयान दर्ज किए।

    पहले ले गया था रेस्टोरेंट 

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक, किशोरी ने बताया कि गणेश ने बात करने के बहाने मिलने के लिए बुलाया था। इसके लिए उसके घर के नंबर पर काॅल किया था। वह आई तो उसे बाइक पर बैठाकर रुनकता में रेस्टोरेंट ले गया। इसके बाद गांव के पास छोड़ने के लिए कहा। उसे बहाने से जंगल में ले गया।

    बाद में आ गया आरोपी का दोस्त 

    बाद में  गणेश का दोस्त भी आ गया। उसने विरोध किया तो गला दबाया। वह बेहोश हो गई थी। जब होश आया तो दर्द से वो कराह रही थी। ठीक से चलना तो दूर खड़ा होना भी मुश्किल था, जिसके बाद घिसिटते हुए वह जंगल से बाहर पहुंची। जिसके बाद उसने लोगों से मदद की गुहार लगाई। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि अब किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।

    NO COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Exit mobile version