12 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, चार लाख से अधिक की नकदी बरामद

    पुलिस ने तस्करी के दोनों आरोपियों को बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि दोनों तस्कर अफीम को आसपास के जिलों में खपाते थे।

    शाहजहांपुर में एसटीएफ लखनऊ और एसओजी की टीम ने पुवायां-बंडा मार्ग पर भैंसी नदी के पुल के पास दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों से 12 किलो अफीम, चार लाख 53 हजार रुपये, दो स्कूटी को बरामद किया है।

    पुलिस ने तस्करी के दोनों आरोपियों को बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि दोनों तस्कर अफीम को आसपास के जिलों में खपाते थे। मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ ने आरोपी को दबोच लिया।

     

     

    एसपी एस.आनंद ने बताया कि पुलिस ने पीलीभीत जिले के थाना हजारा के गांव विनोबा नगर निवासी मक्खन लाल और बरेली के फरीदपुर थाने के गांव  सराय गौटिया निवासी संजय यादव को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

    NO COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Exit mobile version