भाजपा विधायक पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर शारदा नदी में कूदे पूर्व ब्लॉक प्रमुख

    विधायक विनोद शंकर अवस्थी के खिलाफ प्रेम गौतम ने कुछ दिन पहले फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी थी। इसके बाद से उनके और विधायक के बीच का विवाद सार्वजनिक हो गया था। सोमवार को भाजपा नेता प्रेम गौतम शारदानगर पहुंचे और नदी में छलांग लगा दी।

    लखीमपुर खीरी में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ईसानगर और भाजपा अनुसूचित जाति जन मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रेम गौतम ने धौरहरा से भाजपा विधायक विनोद शंकर अवस्थी और एक लेखपाल पर धमकाने का आरोप लगाते हुए शारदा नदी में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि उस वक्त मछुआरों की नजर उन पर पड़ी। उन्हें आनन फानन नदी से बाहर निकाल लिया। सूचना पर पुलिस व परिजन भी मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।

    विधायक विनोद शंकर अवस्थी के खिलाफ प्रेम गौतम ने कुछ दिन पहले फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी थी। इसके बाद से उनके और विधायक के बीच का विवाद सार्वजनिक हो गया था। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि सोमवार को भाजपा नेता प्रेम गौतम शारदानगर पहुंच गए। वहां अपनी कार खड़ी कर नदी में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि मछुआरों ने उन्हें नदी से निकाल लिया। थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि किसी के छलांग लगाने की सूचना पर फौरन पुलिस मौके पर पहुंची थी।

    भाजपा नेता प्रेम गौतम को पुलिस और मछुआरों ने समय रहते निकाल लिया। नेता जी अपनी कार से बैराज पहुंचे थे। परिजन भी मौके पर आ गए थे। पीड़ित को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया था। उधर, डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। डॉक्टरों ने बताया कि इनके सीने में इन्फेक्शन है मगर प्रेम गौतम खतरे से बाहर हैं।

     

    विधायक और लेखपाल के खिलाफ खोला मोर्चा

    अस्पताल पहुंचे प्रेम गौतम ने बताया कि वह ज्यादा बात करने की स्थिति में नही हैं, लेकिन विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने उन्हें बहुत प्रताड़ित किया है। चार-पांच दिन पहले उनके बुलावे पर विधायक के पास गए थे। कुछ काम लेकर गए थे। अक्सर वह जाते थे उनके पास लेकिन उन्होंने काफी नुकसान किया।

    उन्होंने लेखपाल राजेंद्र अवस्थी और 20 लोगों के सामने जातिसूचक अपशब्द कहकर अपमानित किया। जिसकी ख़बर उनहोंने फेसबुक पर लिख दी थी और पार्टी से जांच की मांग की लेकिन जांच तो दूर विधायक ने पोस्ट हटाने को लेकर लगातार धमकाना शुरु कर दिया। जिससे वह सदमे में हैं। जो कुछ भी फेसबुक पर लिखा है, पार्टी चाहे तो जांच करा ले और दोषी पर कार्रवाई करे।विधायक बोले- बना रहे थे दबावधौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने बताया कि प्रेम गौतम ने उन्हें ब्लैकमेल करने की साजिश रची है। सिंचाई विभाग में उनके रुपये फंसे हुए हैं। दबाव बनवाकर निकलवाना चाह रहे थे। राशन कोटे की भी डिमांड कर रहे हैं। इसलिए प्रेम ने ड्रामा रचा है। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि वह बाहर थे। मामला जानकारी में आया है। असलियत क्या है, इसकी जानकारी पता कर बता पाऊंगा।

    NO COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Exit mobile version