IPL 2023 की ट्रॉफी जीतना तो दूर, फाइनल के आस-पास भी नहीं पहुंचेगी मुंबई; इस दिग्गज की भविष्यवाणी

    मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2023 में शानदार शुरुआत नहीं हुई है। टीम को अपने पहले मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है।

    IPL 2023 के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को आरसीबी के खिलाफ 8 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी। मुंबई के लिए गेंदबाजों ने बहुत ही खराब खेल दिखाया। पिछले सीजन भी मुंबई इंडियंस की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी और सिर्फ 4 मैच जीतकर जीतकर प्वाइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही थी। अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी ने मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा बयान दिया है।

    टॉम मूडी ने दिया ये बयान 

    टॉम मूडी ने कहा है कि मैं मुंबई इंडियंस के लिए परेशान हूं। मैंने आईपीएल की शुरुआत से पहले ही कहा था कि मुझे लगता है कि वे फाइनल के आस-पास भी नहीं होंगे। उनकी टीम में बहुत ही सारी कमियां हैं। उनकी टीम में संतुलन की कमी है। उनके गेंदबाजी में गहराई नहीं है।

    टीम में अनुभव है कमी 

    टॉम मूडी ने आगे बोलते हुए कहा कि उनके विदेशी खिलाड़ियों में संतुलन की कमी है। उनके पास डेवाल्ड ब्रेविस, स्टब्स और टिम डेविड जैसे खिलाड़ी है। कई सारे पावर्स हिटर्स प्लेयर्स हैं। लेकिन टीम चयन में कमी नजर आ रही है। आप आरसीबी का मैच देख सकते हैं टीम में अनुभव की कमी साफ नजर आ रही थी।

    मुंबई इंडियंस को मिली हार 

    मुंबई इंडियंस की टीम आरसीबी के खिलाफ गेंद और बल्ले से बुरी तरह से फ्लॉप नजर आई थी। पहले बल्लेबाजी के दौरान टीम ने पावरप्ले के अंदर विकेट गंवाए। बाद में विराट कोहली और फॉफ डु प्लेसिस की शानदार पारियों की वजह से टीम को 8 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा। अब मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला 8 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से होगा। मुंबई आईपीएल की सबसे सफल टीम है। मुंबई ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है।

    NO COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Exit mobile version