Vijay Varma and Tamannaah Bhatia: एक्टर विजय वर्मा ने इंस्टाग्राम पर फैंस के सवाल का जवाब देते हुए कुछ ऐसा लिख दिया है, जिसे लोग उनका इजहार ए इश्क मान रहे हैं।
‘मिर्जापुर’ और डार्लिंग्स जैसी फिल्म और वेबसीरीज से तारीफें पा चुके एक्टर विजय वर्मा (Vijay Varma) और ‘बाहुबली’ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) बीते कुछ महीनों से अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को बीते महीने एक पार्टी में किस करते हुए कैमरे में कैद किया गया था। जिसके बाद से फैंस को इनके ऑफिशियल ऐलान का इंतजार था। ऐसे में बीती रात विजय वर्मा ने ‘आस्कमीएनिथिंग’ का सेशन होस्ट किया। जिसमें एक सवाल ऐसा पूछा गया कि विजय अपने दिल की बात कह बैठे।
विजय को पसंद है ‘टमाटर’
दरअसल विजय और तमन्ना की डेटिंग की खबरें उस समय सामने आई जब दोनों एक पार्टी में किस करते हुए स्पॉट हुए। ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर छाए रहे। लेकिन दोनों ने अब तक इस रिश्ते पर ऑफिशियली कोई बयान नहीं दिया था। जिसके बाद अब एक फैन ने ऐसा सवाल पूछा कि विजय के दिल की बात सामने आ गई। ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें टमाटर पसंद है? इस पर विजय ने टमाटर वाले इमोजी के साथ लिखा, ‘माई फेवरेट।’
कब आएगी ‘मिर्जापुर’?
इस सेशल में विजय वर्मा से ‘मिर्जापुर’ के तीसरे सीजन को लेकर भी सवाल पूछा गया। दरअसल इस सुपरहिट वेबसीरीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में विजय से इसके रिलीज और शूट को लेकर अपडेट मांगा गया। तो जवाब में विजय ने लिखा, ‘बस यही कहेंगे प्रपेयर्ड रहिए, व्यवस्था की जा रही है।’
