पुरानी भर्ती प्रक्रिया भूल जाएं, कैबिनेट ने नई नियमावली पर लगाई मुहर; अब ऐसे होगी शिक्षक बहाली

    बिहार में नए शिक्षक नियमावली, 2023 पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी गई है। नई नियमावली के अनुसार अब आयोग के माध्यम से होगी शिक्षकों की बहाली की जाएगी।

    बिहार में आज कैबिनेट की मीटिंग आयोजित की गई। इस मीटिंग में कैबिनेट ने आज एक बड़ा फैसला लिया है। इस मीटिंग में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत कई बड़े मंत्री मौजूद थे। बिहार कैबिनेट में आज 7वें चरण की शिक्षक भर्ती के लिए नई नियमावली को मंजूरी दी गई है। इस नियमावली के पास होने के बाद लगभग 3 लाख टीचरों की भर्ती की जाएगी।

    बिहार में नए शिक्षक नियमावली, 2023 पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। नई नियमावली के अनुसार अब आयोग के माध्यम से होगी शिक्षकों की बहाली की जाएगी। नियमावली के मुताबिक, महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। बता ऐसा होने पर शिक्षक अब राज्यकर्मी होंगे। इसके साथ ही सातवें चरण की बहाली का इंतजार कर रहे अभ्यार्थियों का इंतजार खत्म हो जाएगा।

    NO COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Exit mobile version