5000 पेड़ों को उजाड़ कर बनेगा स्क्रैप यार्ड

    गाजियाबाद। बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया में बने डंपिंग ग्राउंड की जगह सेफ एनजीओ ने बायोडायवर्सिटी पार्क बनाया था, लेकिन अब इस स्थान पर नगर निगम एक स्क्रैप यार्ड बनवा रहा है। पर्यावरण कार्यकर्ता और इस पार्क को विकसित करने वाले विक्रांत तोंगड़ ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री सहित जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित अन्य विभागों में की है। उन्होंने बताया कि एक एमओयू के तहत इस डंपिंग ग्राउंड को बायोडायवर्सिटी पार्क बनाने के लिए 25000 पौधे लगाए थे। इसके अलावा एक एकड़ में वहां एक तालाब बनाया है। अब नगर निगम अचानक से इस स्थान पर स्क्रैप यार्ड बनाना चाहता है, जिससे कई हजार पेड़ों को नुकसान होगा। उनका कहना है कि इस प्रोजेक्ट को जल शक्ति मंत्रालय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने भी सराहा था। उन्होंने बताया कि अगर नगर निगम इस स्थान पर स्क्रैप यार्ड बनाने के प्रस्ताव को रद्द नहीं करता है तो वह इसके खिलाफ एनजीटी में वाद दायर करेंगे।

    NO COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Exit mobile version