बच्चों की तस्करी करने वाला बड़ा गिरोह दिल्ली पुलिस SIT के हत्थे चढ़ा, 10 लोग गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने एक अंतरराज्यीय बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. यह गिरोह खासकर बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर गरीब और मजबूर परिवारों को निशाना बनाता था, बच्चों का अपहरण करता और फिर उन्हें बेच देता था. इस ऑपरेशन में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अब तक 6 बच्चों को सुरक्षित बरामद किया गया है.दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के डीसीपी हेमंत तिवारी के मुताबिक 22 अगस्त 2025 को यूपी के बांदा जिले का रहने वाला सुरेश नाम का मजदूर अपने परिवार के साथ बस से राजस्थान के लिए रवाना हुआ था. रास्ते में परिवार सराय काले खां ISBT पर रात गुजारने के लिए रुका.रात करीब 11 बजे जब पूरा परिवार प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर सो रहा था, सुरेश का 6 महीने का बेटा अचानक गायब हो गया. घबराए परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. इसके बाद मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई. बच्चे के अपहरण का मामला बेहद संवेदनशील था. तुरंत ही एक SIT बनाकर जांच शुरू की गई.इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. उसमें दिखा कि संदिग्ध लोग बच्चे को बस अड्डे से बाहर ले जा रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here