Home खास खबर राष्ट्रमंडल स्पीकर सम्मेलन में ना पाकिस्तान होगा,ना बांग्लादेश: लोकसभा अध्यक्ष

राष्ट्रमंडल स्पीकर सम्मेलन में ना पाकिस्तान होगा,ना बांग्लादेश: लोकसभा अध्यक्ष

14 से 16 जनवरी तक राष्ट्रमंडल देशों के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन भारत की संसद में आयोजित हो रहा है. लेकिन इस सम्मेलन में पाकिस्तान से कोई नहीं आ रहा है, जबकि बांग्लादेश में फिलहाल संसद अस्तित्व में नही हैं . इस बात की जानकारी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दी है. वहीं, सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रमंडल सचिवालय की ओर से पाकिस्तान को निमंत्रण भेजा गया था, लेकिन वहां से कोई डेलिगेशन इस सम्मेलन में हिस्सा लेने नहीं आ रहा है. इस बैठक में राष्ट्र मंडल देशों के अध्यक्ष एक साथ मिलकर साझा संसदीय मुल्यों, लोकतांत्रिक शासन और संस्थागत सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे.16 साल बाद भारत में हो रहे राष्ट्रमंडल देशों के अध्यक्षों के सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इसमें 53 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे.

सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि रविवार होने के बावजूद इस बार एक फरवरी को ही बजट पेश किया जाएगा. संसद का बजट सत्र 28 जनवरी, 2026 को शुरू होगा और 2 अप्रैल, 2026 तक चलेगा. संसद के बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी, 2026 को समाप्त होगा और संसद दोबारा 9 मार्च, 2026 को पुनः एकत्रित होगी. संसद का बजट सत्र 2 अप्रैल को खत्म हो जाएगा .

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version