Home Uncategorized इजरायल का संघर्ष विराम के बीच गाजा पर बड़ा हमला, बच्चों समेत...

इजरायल का संघर्ष विराम के बीच गाजा पर बड़ा हमला, बच्चों समेत कम से कम 30 फिलिस्तीनी मारे गए

गाजा में संघर्ष विराम को लेकर धीमी प्रगति के बीच इजरायली हमलों में शनिवार को बच्चों और महिलाओं समेत कम से कम 30 फिलिस्तीनी मारे गए. गाजा के अस्पतालों ने इसकी पुष्टि की है. अक्टूबर में लागू संघर्ष विराम के बाद इन हमलों में एक दिन में सबसे ज्‍यादा मौतें हुई हैं. ये हमले इजरायल द्वारा हमास पर संघर्ष विराम उल्लंघन के आरोप लगाए जाने के एक दिन बाद हुए. अस्‍पताल के अधिकारियों ने बताया कि हमले गाजा शहर की एक अपार्टमेंट इमारत और खान यूनिस के एक टेंट कैंप सहित गाजा के विभिन्न स्थानों पर हुए. मृतकों में दो अलग-अलग परिवारों की दो महिलाएं और छह बच्चे शामिल हैं. शिफा अस्पताल के निदेशक मोहम्मद अबू सेल्मिया ने बताया कि एक अन्य हवाई हमले में गाजा शहर के एक पुलिस स्टेशन को निशाना बनाया गया, जिसमें कम से कम 14 लोग मारे गए और अन्य घायल राफा क्रासिंग खुलने से एक दिन पहले हमलेये हमले गाजा के सबसे दक्षिणी शहर में मिस्र के साथ सीमा पर स्थित राफा क्रॉसिंग के खुलने से एक दिन पहले हुए. फिलिस्तीनी राफा को उन हजारों लोगों के लिए जीवन रेखा मानते हैं, जिन्हें इस इलाके से बाहर इलाज की जरूरत है, जहां अधिकांश मेडिकल इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर नष्ट हो चुका है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version