Home Uncategorized कोटद्वार में दुकान के नाम पर नहीं थम रहा बवाल, देहरादून से...

कोटद्वार में दुकान के नाम पर नहीं थम रहा बवाल, देहरादून से आए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

उत्तराखंड के कोटद्वार में एक कपड़े की दुकान के नाम पर शुरू हुआ बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. बजरंग दल और एक विशेष समुदाय से जुड़े व्यापारी के बीच हुई बहस ने अब बड़े विवाद का रूप ले लिया है. आज इसी मामले को लेकर देहरादून जिले से बड़ी संख्या में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता कोटद्वार पहुंचे. इस दौरान दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया. जानकारी के मुताबिक, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवा दुकान संचालक से दुकान का नाम बदलने की मांग की है और अपना विरोध जताया है. प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. इस दौरान भारी संख्‍या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा. बाबा कलेक्‍शन’ के नाम पर विवाद यह मामला 26 जनवरी का है, जब कोटद्वार के पटेल मार्ग स्थित ‘बाबा कलेक्शन’ नाम की कपड़ों की दुकान पर बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता पहुंचे. कार्यकर्ताओं ने दुकान के नाम पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ‘बाबा’ नाम स्थानीय धार्मिक आस्था से जुड़ा है और यह सिद्धबली बाबा के नाम से मेल खाता है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version