Home Uncategorized न्याय कहीं अटक गया, मैं खुद अपनी बात रखूंगी’, SIR पर सुप्रीम...

न्याय कहीं अटक गया, मैं खुद अपनी बात रखूंगी’, SIR पर सुप्रीम कोर्ट में CM ममता ने और क्या-क्या कहा?

ममता बनर्जी का बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में एक अलग ही रूप देखने को मिला. वह वकीलों के साथ बैठकर बंगाल SIR के मुद्दे पर अदालत में अपनी बात रखतीं नजर आईं. बंगाल सीएम सोमवार, 8 फरवरी को एक बार फिर से इसी भूमिका में नजर आएंगी. वह एसआईआर के मुद्दे पर अदालत में एक बार फिर से सरकार का पक्ष रखती नजर आएंगी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर की. उन्होंने चुनाव आयोग को मतदाता सूची से कोई भी नाम हटाने से रोकने और अपनी बात रखने की इजाजत मांगी थी. इस दौरान ममता ने कोर्ट से कहा कि मुझे इस केस में तथ्यों और हालात की पूरी जानकारी है. मैं एक सूबे की मुख्यमंत्री और टीएमसी पार्टी की चेयरपर्सन हूं. मैं कोर्ट के कामकाज के तरीके और अनुशासन से बखूबी वाकिफ हूं. अगर कोर्ट में मैं अपनी बात खुद रखती हूं तो कोर्ट को इस मामले के निपटारे में मदद मिलेगी. ममता ने कहा कि SIR के मुद्दे पर हमें न्‍याय नहीं मिल रहा है. हमारे सवालों के जवाब देने के लिए कोई भी तैयार नहीं है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version