Home Uncategorized दुनिया की बड़ी खबरें: ट्रंप के हमलावर को उम्रकैद, आबे मर्डर केस...

दुनिया की बड़ी खबरें: ट्रंप के हमलावर को उम्रकैद, आबे मर्डर केस में नई अपील, गाजा में 7 बच्चों समेत 24 की मौत

वाशिंगटन में आयोजित पहले ‘क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल’ की मेजबानी के दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने वैश्विक खनिज आपूर्ति श्रृंखला को लेकर एक महत्वपूर्ण विजन साझा किया. उन्होंने बाहरी देशों की दखलंदाजी और आपूर्ति में होने वाली रुकावटों से महत्वपूर्ण खनिजों को सुरक्षित रखने के लिए एक ‘प्रेफरेंशियल ट्रेड ज़ोन’ बनाने का प्रस्ताव रखा. वेंस ने जोर दिया कि इस विशेष व्यापार क्षेत्र के जरिए मित्र देशों के बीच खनिजों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित की जा सकेगी.हेल्थ अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को गाजा में इजरायली टैंकों की गोलाबारी और हवाई हमलों में सात बच्चों सहित 24 फिलिस्तीनी मारे गए. यह हिंसा इस इलाके में लगभग चार महीने पुराने सीजफायर को कमजोर करने वाली ताजा घटना है. हेल्थ अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में एक मेडिकल कर्मी भी शामिल था, जो खान यूनिस शहर में एक हमले के पीड़ितों की मदद करने के लिए पहुंचा था और उसी जगह पर हुए दूसरे हमले में मारा गया.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version