Home Uncategorized बस्ती पुलिस का बड़ा एक्शन: लूट, रेप और धोखाधड़ी का आरोपी AIMIM...

बस्ती पुलिस का बड़ा एक्शन: लूट, रेप और धोखाधड़ी का आरोपी AIMIM नेता अजफरुल हक गिरफ्तार!

सत्ता, सियासत और फरेब के त्रिकोण पर सवार होकर महिलाओं की भावनाओं से खेलने वाले एक शातिर चेहरे का पर्दाफाश हो चुका है. AIMIM से जुड़े नेता अजफरुल हक ने अपनी राजनीतिक पहचान की आड़ में न केवल कानून का मजाक बनाया, बल्कि हिंदू बनकर युवतियों को प्रेम जाल में फंसाने का घृणित खेल भी खेला. अपनी झूठी पहचान के सहारे मासूम जिंदगियों को दांव पर लगाने वाला यह कथित नेता लंबे समय से फरार चल रहा था. आखिरकार, बस्ती पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 25 हजार के इस इनामी भगोड़े को मुंबई के बांद्रा से दबोच लिया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि अजफरुल हक ने योजनाबद्ध तरीके से अपनी असली पहचान छिपाई, युवतियों को भावनात्मक रूप से फंसाया और फिर उनके साथ जबरदस्ती की. पीड़िता का आरोप है कि सच्चाई सामने आने पर उसे धमकाया गया और चुप रहने का दबाव बनाया गया. लेकिन पीड़िता ने डरने के बजाय बस्ती कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पूरा मामला खुलता चला गया.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version