Home Uncategorized ई-रिक्शा को टक्कर, बुलेट वाला 10 फीट ऊपर उछल गया; तंबाकू कारोबारी...

ई-रिक्शा को टक्कर, बुलेट वाला 10 फीट ऊपर उछल गया; तंबाकू कारोबारी के बेटे ने कैसे मचाया सड़क पर उत्पात?

कानपुर में रविवार की दोपहर सड़क पर जो तांडव हुआ, उसने लापरवाही की एक अलग ही कहानी बयां कर दी. कानपुर के वीआईपी रोड पर तंबाकू व्यापारी के बेटे ने सड़क पर जो कोहराम मचाया उसका वीडियो सब देख ही चुके हैं. रसूख की सनक और नशे में रफ्तार का एक्सीलेटर जो चढ़ा,उसने करीब 6 लोगों को घायल कर दिया. स्पीड इतनी कि खुद की अपनी पॉश गाड़ी का नुकसान भी करा लिया. इस पूरी घटना की आंखोदेखी लोगों ने एनडीटीवी को बताई है. प्रत्यक्षदर्शियों ने एनडीटीवी को बताया कि घटना दोपहर 3:15 बजे रेव-3 (Rev-3) मॉल के पास घटी. चश्मदीदों ने बताया कि गाड़ी लैंबोर्गिनी थी जिसे वहां के मशहूर तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा का बेटा शिवम चला रहा था. गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी और शिवम मिश्रा कथित तौर पर भारी नशे में था. चश्मदीदों ने आगे बताया कि कार ने सबसे पहले एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारी और फिर खड़ी हुई रॉयल एनफील्ड (Bullet) मोटरसाइकिल से जा टकराई.टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार हवा में लगभग 10 फीट ऊपर उछल गया.इसके बाद कार मोटरसाइकिल के अगले पहिए पर चढ़ गई और उसे कुछ दूर तक घसीटती ले गई,जिसके बाद वह एक बिजली के खंभे से टकराकर रुकी.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version