Home Uncategorized बेंगलुरु: बेटी ने प्रेमी के साथ मां की निजी तस्वीरें कर दी...

बेंगलुरु: बेटी ने प्रेमी के साथ मां की निजी तस्वीरें कर दी शेयर, महिला की शिकायत पर पुलिस कर रही जांच

बेंगलुरु में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपनी ही बेटी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ निजी तस्वीरें बिना अनुमति साझा करने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के अनुसार, 23 वर्षीय युवती ने कुछ समय पहले अपनी पढ़ाई के लिए माता-पिता से नया मोबाइल फोन लिया था. लगभग एक माह पहले जब घरवालों ने उसका फोन चेक किया तो घटनाक्रम ने उन्हें स्तब्ध कर दिया.शिकायत में दावा किया गया है कि फोन की जांच के दौरान मां और एक अन्य महिला रिश्तेदार की निजी तस्वीरें मिलीं, जिनके बारे में कहा गया है कि उन्हें बिना जानकारी और बिना सहमति के लिया गया था. आरोप यह भी है कि युवती ने इन तस्वीरों को न केवल खुद लिया, बल्कि अपने कथित प्रेमी के साथ साझा भी किया.परिवार ने यह भी बताया कि युवती ने हाल ही में इसी व्यक्ति के साथ शादी कर ली है. मामले का खुलासा होने के बाद मां ने भावनात्मक आघात का हवाला देते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.पुलिस कर रही है जांचशिकायत मिलने के बाद बट्टारायनापुरा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने युवती के फोन और उसके कथित प्रेमी के फोन को जब्त कर लिया है. दोनों डिवाइसों को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि तस्वीरें कब ली गईं, किस प्लेटफॉर्म पर साझा की गईं और क्या कोई अन्य डेटा भी ट्रांसफर किया गया है. जांच अधिकारी तकनीकी सबूतों के माध्यम से तस्वीरों के स्रोत और शेयरिंग पैटर्न की पुष्टि करने की कोशिश कर रहे हैं.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version