Home Uncategorized सुसाइड या मर्डर! पीरागढ़ी फ्लाईओवर में 3 लाशों का कनेक्शन क्या है?...

सुसाइड या मर्डर! पीरागढ़ी फ्लाईओवर में 3 लाशों का कनेक्शन क्या है? पुलिस जांच में बड़े खुलासे

दिल्ली के व्यस्ततम इलाकों में से एक पीरागढ़ी चौक उस वक्त दहशत फैल गई, जब रविवार शाम फ्लाईओवर पर खड़ी एक लावारिस कार के अंदर से एक साथ तीन लाशें बरामद हुईं. मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं. ये ट्रिपल डेथ मिस्ट्री कई तरह के सवाल खड़े कर रही है. जैसे वो कार फ्लाईओवर पर क्या कर रही थी. सामूहिक आत्महत्या करने वाले तीनों मृतकों का क्या कनेक्शन है? लेकिन इस बारे में अहम जानकारियां मिली हैं. पुलिस इस मामले में 2 लोगों से पूछताछ कर रही है. जांच में पता चला है कि कार में जिस महिला लक्ष्मी की मौत हुई है वो शिव नरेश की जानकार थी. दोनों काफी करीबी थे. शिव नरेश और रणधीर दोनों 6 साल से प्रॉपर्टी का काम करते थे. शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लगा रहा है. लेकिन कई एंगल से मामले की जांच जारी है. गाड़ी के अंदर पिछली सीट पर शिव नरेश का हेलमेट और ट्रैक शूट पड़ा हुआ है. लेकिन उनकी बाइक कहां है इसका पता नहीं. शिव नरेश मूलरूप से एटा यूपी के रहने वाले थे.रविवार दोपहर करीब 3:51 बजे फायर विभाग को सूचना मिली कि पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर एक टाटा टिगोर कार (DL 7 CU 6492) संदिग्ध हालत में खड़ी है. जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो कार के अंदर का नजारा देख अधिकारियों के होश उड़ गए. कार के अंदर तीन लोग बेसुध पड़े थे, जिनकी मौत हो चुकी थी. मृतकों की पहचान रणधीर सिंह (76 वर्ष): निवासी बापरौला, दिल्ली, शिव नरेश सिंह (47 वर्ष) और लक्ष्मी देवी (40 वर्ष) के रूप में हुई है. गाड़ी के अंदर क्या मिला?पुलिस को कार की तलाशी के दौरान कुछ सामान मिला है, जो इस रहस्य को और गहरा रहा है, इसमें सॉफ्ट ड्रिंक बोलत, हेलमेट, गमछा और ट्रैक सूट मिला है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version