Home Uncategorized बांझ होने का ताना मारती थी भाभी, इसलिए पति-पत्नी ने उसके 9...

बांझ होने का ताना मारती थी भाभी, इसलिए पति-पत्नी ने उसके 9 साल के बेटे की कर डाली हत्या

उत्तर प्रदेश के बलिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स और उसकी पत्नी ने एक 9 साल के बच्चे की हत्या इसलिए कर दी गई, क्योंकि उसकी मां उन दोनों को ताना मारती थी. बच्चे की हत्या के आरोप में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.मामला बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र के सिंगही गांव का है. अपने ही 9 साल के भतीजे की हत्या के आरोप में गणेश प्रजापति और उसकी पत्नी अमृता को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि 25 जनवरी को 9 साल का अभिषेक कहीं गायब हो गया था. काफी खोजबीन की गई है. लेकिन जब अभिषेक नहीं मिला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने भी काफी ढूंढा लेकिन अभिषेक कहीं नहीं मिला. आखिरकार 5 दिन बाद घाघरा नदी के किनारे उसका शव मिला.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version