Home Uncategorized बुधवार दोपहर 12 बजे लोकसभा में बोलेंगे राहुल गांधी, ट्रेड डील के...

बुधवार दोपहर 12 बजे लोकसभा में बोलेंगे राहुल गांधी, ट्रेड डील के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

लोकसभा में जारी भारी गतिरोध के समाप्त होने के बाद आखिरकार बजट पर चर्चा का रास्ता साफ हो गया है. इस महत्वपूर्ण बहस में विपक्ष की ओर से कमान संभालते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अपना संबोधन देंगे. दिलचस्प बात यह है कि विपक्षी दलों की बैठक में राहुल गांधी ने स्वयं यह सुझाव दिया कि पहले अन्य विपक्षी नेताओं को बोलने का अवसर मिलना चाहिए. सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी को अंदेशा था कि उनके भाषण के दौरान सत्ता पक्ष की ओर से पुन हंगामा किया जा सकता है, जिसे देखते हुए उन्होंने अपनी रणनीति बदलते हुए अगले दिन बोलने का निर्णय लियामाना जा रहा है कि राहुल गांधी इस बार भारत-अमेरिका ट्रेड डील के संवेदनशील मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोल सकते हैं. गौरतलब है कि इससे पूर्व राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान भी राहुल गांधी के संबोधन को लेकर सदन में काफी टकराव देखने को मिला था. यह विवाद इतना बढ़ गया था कि विपक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव तक का नोटिस दे दिया और कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि उनके नेता को सदन में अपनी बात रखने से रोका जा रहा है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version