जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे हत्या के दोषी शेख अमजद असद का व्यवहार एकदम से बदल गया. वह सबके साथ अच्छे से बातचीत करने लगा, जेल नियमों का अच्छे से पालन करने लगा. शेख अमजद असद का ये बदला हुआ रूप जेल अधिकारियों की नजर में भी आया. जेल अधिकारियों को लगा कि शेख अमजद असद अब सुधर गया है, इसलिए उसे जेल में साफ-सफाई का काम सौंप दिया गया. लेकिन शेख अमजद असद का ये बदला हुआ रूप एक धोखा था, जिसे कोई पहचान नहीं पाया. शेख अमजद असद इसी का फायदा उठाकर जेल से फरार हो गया. मामला छत्रपति संभाजीनगर स्थित हर्सूल मध्यवर्ती जेल का है. जेल प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर भागछत्रपति संभाजीनगर स्थित हर्सूल मध्यवर्ती कारागृह से रविवार दोपहर उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी के फरार होने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है. फरार कैदी का नाम शेख अमजद असद उर्फ मोहसीन बताया गया है. एक जघन्य हत्या के मामले में सजा भुगत रहा यह कैदी जेल प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर भाग निकला, जिससे जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. हालांकि, जेल अधिकारियों ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.
