Home Uncategorized खून से खत लिख सिंधिया से न्याय मांग रहा मासूम, फर्जी डॉक्टर...

खून से खत लिख सिंधिया से न्याय मांग रहा मासूम, फर्जी डॉक्टर की जिंदगी खतरे में डाली; AIIMS ने बताई हालत नाजुक

ग्वालियर में एक नौ साल का बच्चा डॉक्टर की लापरवाही के चलते जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. कक्षा-3 के छात्र ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) को खून से चिट्ठी लिखकर न्याय दिलाने की गुहार भी लगाई है. साथ ही यह भी कहा कि बिना डिग्री के इलाज करने वाले लापरवाह डॉक्टर द्वारा अधिक डोज देने से उसकी जिंदगी खतरे में पड़ी है. अगर उसे सजा नदीं दी गई तो पीड़ित बच्चा और उसके पिता आत्मदाह कर लेंगे. सिंधिया ने उसे न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया.ग्वालियर शहर का ही रहने वाला मासूम यशवर्धन राठौर सिर्फ 9 साल का है और कक्षा-3 में पढ़ता है. वह गलत इलाज से उसकी जिंदगी संकट में डालने वाले कथित फर्जी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए भटक रहा है. बीती रात उसे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ग्वालियर आगमन की सूचना मिली तो वह अपने पिता मोनू राठौर के साथ ग्वालियर के राजमाता एयरपोर्ट (Rajmata Airport Gwalior) पहुंच गया. उसने अपने खून से लिखा न्याय की गुहार वाला पत्र केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंपा. सिंधिया ने पत्र को पढ़ा और गंभीरता जताई. उन्होंने पिता-पुत्र को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version