मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खुले मैदान में बने सेफ्टिक टैंक में मिले महिला के शव की पहचान हो गई है. शव सिया नाम की महिला का था, जिसकी हत्या की गई थी. महिला का हत्यारोपी कोई और नहीं, बल्कि उसका पति ही निकला है. मृतका उसकी तीसरी पत्नी थी. आरोपी सेफ्टिक टैंक से 200 मीटर दूर रहता था. पुलिस का कहना है कि मामले में लगभग 20 लोग संदिग्ध लोग रडार पर हैं और कई लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने बताया कि मामले में जल्द ही खुलासा हो जाएगा.दरअसल, निशातपुरा थाना क्षेत्र के कमला नगर की राहत कॉलोनी में लाश को सूटकेस में बंद कर सेफ्टिक टैंक में फेंका गया था. स्थानीय लोगों को गुरुवार सुबह जब सेफ्टिक टैंक में संदिग्ध लोहे का बॉक्स तैरता मिला तो पुलिस को तुरंत सूचना दी. पुलिस ने बक्सा बाहर निकलवाया और जब खोला तो उसमें एक महिला का शव था, जो 3 से 4 दिन पुराना था. पुलिस ने आगे की तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी.
