Home दुनिया ‘ईरान की किलिंग मशीन को खत्म करने का समय’, होर्मुज पर ट्रंप...

‘ईरान की किलिंग मशीन को खत्म करने का समय’, होर्मुज पर ट्रंप की तेहरान को चेतावनी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर बेहद सख्त रुख अपनाया है। अपने ताजा बयान में ट्रंप ने कहा कि अब नरमी दिखाने का वक्त खत्म हो चुका है और ईरान की किलिंग मशीन को खत्म करना जरूरी हो गया है। उनके इस बयान से मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

क्या कहा ट्रंप ने?

डोनल्ड ट्रंप ने ईरान पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह क्षेत्र में हिंसा और अस्थिरता फैलाने में भूमिका निभा रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब ‘मिस्टर नाइस गाइ’ बनने का समय नहीं है, ईरान की किलिंग मशीन को रोका जाना चाहिए।

बता दें कि यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच पहले से ही तनाव चरम पर है। हाल के महीनों में मध्य पूर्व में संघर्ष और सैन्य गतिविधियां बढ़ी हैं। अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम और क्षेत्रीय प्रभाव को लेकर युद्ध जारी है। होर्मुज जलडमरूमध्य और आसपास के इलाकों में रणनीतिक टकराव भी बढ़ा है।

ईरान की प्रतिक्रिया

ट्रंप के ताजा बयान पर ईरान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन पहले भी तेहरान ने अमेरिका के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि वह अपने हितों की रक्षा करेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version