Rajiv Gandhi International Stadium Pitch Report: भारत बनाम वेस्टइंडीज चौथा टी20 हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. जानिए पिच रिपोर्ट और यहां का टी20 रिकॉर्ड.हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 खेला जाना है. टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम कर सकती है, जबकि वेस्टइंडीज जीती तो पांचवां मैच निर्णायक होगा. चलिए जानते हैं कि पिच का बर्ताव कैसा रहने वाला है, मौसम कैसा रहेगा और यहां का टी20 रिकॉर्ड कैसा है.
