Home उत्तर प्रदेश वाराणसी सहित पूर्वांचल में चार द‍िन के हीट वेव के बाद बादलों...

वाराणसी सहित पूर्वांचल में चार द‍िन के हीट वेव के बाद बादलों की होगी सक्र‍ियता, जान लें होने वाला मौसमी बदलाव

पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में मौसम का रुख लगातार बदलाव की ओर हो चला है। वातावरण में गर्मी का असर है और लू के साथ ही लपट का दौर हीट वेव की स्‍थि‍त‍ि बनाए हुए है। मौसम व‍िभाग ने गुरुवार से सोमवार तक लगातार चार द‍िनों तक हीट वेव का अलर्ट जारी क‍िया है। माना जा रहा है क‍ि आने वाले द‍िनों में मौसमी उतार चढ़ाव का दौर भी हो सकता है। मौसम व‍िभाग ने हालांक‍ि इसके बाद बादलों की सक्र‍ियता का अलर्ट भी जारी क‍िया है। 

गुरुवार की सुबह हल्‍की ठंडक का असर बना रहा लेक‍िन वातावरण में नमी का स्‍तर कम ही रहा। मौसम व‍ि‍भाग के अनुमानों के अनुसार ही आने वाले द‍िनों में मौसम का रुख बदलने का अनुमान है। वातावरण में सुबह जहां मौसम बेहतर रहा लेक‍िन द‍िन चढ़ने के साथ ही वातावरण में गर्मी का असर घुलने लगा और गर्मी का रुख हीट वेव के रूप में सुबह 11 बजे से स्‍थ‍ित‍ि नजर आने लगी। माना जा रहा है क‍ि दोपहर में लू की स्‍थ‍ित‍ि लोगों को पर्याप्‍त चुनौती देगी और शाम तक गर्म हवाओं के थपेड़ों का रुख बना रहेगा। 

बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 41.6°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.5 ड‍िग्री अध‍िक रहा। न्‍यूनतम तापमान 24.2°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.2 ड‍िग्री अध‍िक रहा। न्‍यूनतम आर्द्रता 17% और अध‍िकतम 30% दर्ज की गई। मौसम व‍िभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्‍वीरों के अनुसार पश्‍च‍िम में बादलों की सक्र‍ियता बनी हुई है लेक‍ि‍न पछुआ का रुख कमजोर होने की वजह से बादलों की सक्र‍ियता पूर्वांचल तक नहीं पहुंच पा रहा है। मौसम व‍िभाग के अनुमानों के अनुसार आने वाले दि‍नों में मौसम का रुख बदलेगा और वातावरण में बादलों की सक्र‍ियता भी होगी। 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version