Home देश AAP में बड़ी टूट: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह और स्वाति मालीवाल BJP...

AAP में बड़ी टूट: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह और स्वाति मालीवाल BJP में होंगे शामिल

पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेस आयोजित कर आप से इस्तीफा देने का एलान किया है। राघव चड्ढा सहित छह और सांसद बीजेपी ज्वाइन करेंगे।

संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सांसद राघव चड्ढा ने कहा, “हमने फैसला किया है कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के हम दो-तिहाई सदस्य भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए भाजपा में विलय कर लेंगे।”

आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले सात राज्यसभा सांसदों की लिस्ट में राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, स्वाति मालिवाल, राजेंद्र गुप्ता और विक्रमजीत साहनी शामिल हैं।

मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने घोषणा की कि वे पार्टी के पांच अन्य सांसदों के साथ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। राघव चड्ढा ने कहा कि AAP के 10 राज्यसभा सांसदों में से सात भाजपा में विलय करने जा रहे हैं। चड्ढा ने कहा, “संविधान के अनुसार, किसी भी पार्टी के कुल सांसदों में से दो-तिहाई सांसद दूसरी पार्टी में विलय कर सकते हैं।”

पहले में चार्टर्ड अकाउंटेंट था: राघव चड्ढा

राघव चड्डा ने प्रेसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति में आने से पहले मैं एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) था। मेरे साथ इस मंच पर विभिन्न क्षेत्रों के लोग थे, जिनमें कुछ वैज्ञानिक और कुछ शिक्षाविद भी थे। आज आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ने वालों में एक विश्व स्तरीय क्रिकेटर, पद्म श्री पुरस्कार विजेता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं। इन सभी लोगों ने सब कुछ त्याग दिया और भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के संकल्प के साथ इस पार्टी की स्थापना की।

आगे सांसद ने कहा कि मैं इस पार्टी का संस्थापक सदस्य था और शायद ही कोई इसे मुझसे बेहतर जानता हो। पूर्ण प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ हमने मिलकर दिल्ली में पार्टी का निर्माण किया। पंजाब में इसे बनाया और अन्य राज्यों में इसका विस्तार करने का प्रयास किया।

लेकिन आज, बड़े दुख, पीड़ा और शर्म के साथ मैं कहता हूं कि भ्रष्टाचार को समाप्त करने के संकल्प के साथ गठित यह पार्टी अब भ्रष्ट और समझौतावादी व्यक्तियों के हाथों में बुरी तरह फंसी हुई है। यही कारण है कि राष्ट्र की सेवा करने के लिए आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाला प्रत्येक देशभक्त या तो पार्टी छोड़ चुका है या एक-एक करके छोड़ रहा है।”

आप ने राघव को उपनेता पद से हटाया

बता दें कि दो अप्रैल को आम आदमी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में उपनेता पद से हटाया था और अब पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा भी वापस ले ली है। इस घटनाक्रम ने सियासी गलियारों में कई सवाल खड़े कर दिए थे।

इसके कुछ समय बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुआई वाली पंजाब सरकार ने राघव चड्ढा को दी गई पंजाब पुलिस की सुरक्षा हटा दी थी। हालांकि, इसके बाद राघव चड्ढा को केंद्र द्वारा सिक्योरिटी दी गई। गौरतलब है कि चड्ढा को पंजाब के सह-प्रभारी और राज्यसभा सांसद होने के नाते यह सुरक्षा मिली हुई थी। सुरक्षा वापसी को पार्टी के अंदर बढ़ती दूरी के संकेत के तौर पर देखा जा रहा था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version