Salman Khan के सिर पर सुई चुभाई, खून निकला’, प्रोड्यूसर ने बताया भाईजान के PRP ट्रीटमेंट का दर्द, ऐसे उगे बाल

Salman Khan PRP Treatment: बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सुपरस्टार सलमान खान के बारे में कुछ ऐसा खुलासा किया है जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई उनकी एक मीटिंग की ऐसी ‘बिहाइंड-द-सीन्स’ याद शेयर की है जिसने सबको हैरान कर दिया है। प्रोड्यूसर ने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते और आराम से बिरयानी खाते हुए अपना हेयर ट्रीटमेंट करवाया था। सलमान खान को लेकर शैलेंद्र सिंह का शॉकिंग खुलासा
साइरस ब्रोचा से बात करते हुए प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि ये घटना कई साल पहले सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट वाले घर पर हुई थी। उस समय वह अक्सर सोमवार की रात को सलमान खान के घर पर जाते थे और साथ खाना खाते और समय बिताते थे। सलमान खान आईने के सामने बैठकर खाना खाते हैं’
शैलेंद्र सिंह ने बताया- सलमान खान की एक अजीब आदत थी कि वह आईने के सामने बैठकर खाना खाते थे और अक्सर अपनी परछाई से बातचीत करते थे। प्रोड्यूसर ने कहा- मैं उस दिन गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में सलमान खान से मिलने गया था। उन दिनों, हम सोमवार की रात को पार्टी करते थे। वह डाइनिंग टेबल पर बैठकर खाना खा रहे थे और आईने में खुद को देख रहे थे। उन्हें आईने में देखकर खाना खाना पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here