Bigg Boss 20 Promo Out:’ बिग बॉस 20′ का प्रोमो रिलीज, कौन है शो का होस्ट? इस खास दिन पर होगा प्रीमियर

Bigg Boss 20 Promo Out: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 20 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शो का ऑफिशियल ऐलान हो गया है। मेकर्स ने शो का प्रोमो जारी कर दिया है। इस प्रोमो में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान फुल स्वैग में हाथों में घोड़े की लगाम पकड़े नजर आ रहे हैं। प्रोमो देखने के बाद ये बात तो साफ हो गई है कि हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान ही शो को होस्ट करते नजर आ रहे हैं।

ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर बिग बॉस 20 का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। इस प्रोमो में सलमान खान फुल काउबॉय स्टाइल में नजर आ रहे हैं। हाथों में घोड़े की लगाम पकड़े सलमान खान का फुल स्वैग दिख रहा है। प्रोमो में सलमान खान बोलते हैं- जो करण-अर्जुन में हुआ था, वो अब बिग बॉस में दोबारा होगा, तथास्तु। सोशल मीडिया पर ये प्रोमो रिलीज होते ही छा गया है। वहीं शो की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है। बिग बॉस 20 रिएलिटी शो आगामी 6 सितंबर 2026 को रिलीज होने जा रहा है। इस शो को आप कलर्स टीवी के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। शो के प्रोमो के कैप्शन में मेकर्स ने लिखा है- एक से भले दो। बिग बॉस 20 आगामी 6 सितंबर 2026 से कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने जा रहा है। अब फैंस की एक्साइटमेंट शो को लेकर और तेज हो गई है।

सलमान खान के इस रिएलिटी शो के कंटेस्टेंट्स का नाम अभी तक रिवील नहीं हुआ है। जल्द ही शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम भी आउट हो जाएंगे। हर बार की तरह इस बार भी शो में टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के जाने-माने सितारे ऑडियंस को अपने गेम शो से एंटरटेन करते नजर आएंगे। आपको बता दें बिग बॉस 19 के विनर का ताज एक्टर गौरव खन्ना ने अपने नाम किया था। वहीं 19वें सीजन को फैंस ने काफी पसंद भी किया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस शो को फैंस कितना पसंद करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here