ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो

US Iran War: ईरान ने अमेरिका और इजरायल के हमलों से हुए नुकसान के लिए वाशिंगटन से 300 अरब डॉलर के मुआवजे की मांग की. ट्रंप ने कहा कि इस जंग के लिए तेहरान खुद जिम्मेदार है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की उस मांग को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने युद्ध के दौरान हुए नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की थी. इस जंग में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या कर दी गई थी. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस हमले में ईरान में जो भी मौतें हुई है उसके लिए उसे ही जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here