Jharkhand Protest News: सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में आपने देखा है कि दोषी चाहे कोई भी हो, सरकार ने किसी को भी बख्शा नहीं है. हमारा उद्देश्य है कि व्यवस्था में ऐसी कमियां दूर हों. झारखंड में छात्रों के आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष के कुछ लोगों ने सियासी फायदे के लिए माहौल बिगाड़ने और छात्रों को भटकाने का प्रयास किया. उन्होंने छात्रों से अपील की है कि आप ऐसे किसी भी राजनीतिक नैरेटिव के बहकावे में न आएं.










