Abhijeet Dipke News: सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सवाल उठाते हुए कहा कि हमने गांव के स्कूलों के बच्चों के लिए क्या किया? क्यों हम उन्हें वो सुविधाएं नहीं दे सके जो शहर के बच्चों को मिलती हैं.कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने गांव के सरकारी स्कूलों का मुद्दा उठाया है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 80 सालों में गांवों के स्कूलों को लेकर जरा भी काम नहीं हुआ है, उन्हें नजरअंदाज किया गया है. उन्होंने गांव के स्कूलों को ठीक करने को लेकर जोर देते हुए कहा कि 15 अगस्त को इसे लेकर एक नई शुरूआत करनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने सभी सरपंचों से अपने गांव के स्कूलों को ठीक कराने की भी अपील की.









