Home देश दिल्ली में H1N1 के 166 नए केस दर्ज, कुल मामले बढ़कर 2612...

दिल्ली में H1N1 के 166 नए केस दर्ज, कुल मामले बढ़कर 2612 हुए

दिल्ली में H1N1 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2612 पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि अस्पतालों में हमारे डॉक्टर, नर्स, लैब तकनीशियन और अन्य स्वास्थ्यकर्मी पूरी तरह से सतर्क हैं.दिल्ली में बीते 24 घंटे में एच1एन1 के 166 मामलों की पुष्टि हुई जिसके बाद स्वाइन फ्लू के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2612 पहुंच गई है. सरकार के आंकड़ों से यह जानकारी मिली. आंकड़ों के अनुसार, इन्फ्लुएंजा-ए के मामलों की कुल संख्या भी बढ़कर 3,300 हो गई है जो बुधवार (26 अगस्त) को 3,177 थी. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को एन1एच1 के 138 मामले सामने आए थे.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version