Home देश ताशकंद पहुंचे PM मोदी: उज्बेक राष्ट्रपति ने गर्मजोशी से किया स्वागत

ताशकंद पहुंचे PM मोदी: उज्बेक राष्ट्रपति ने गर्मजोशी से किया स्वागत

पीएम मोदी के ताशकंद पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए खुद उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव एयरपोर्ट पर पहुंचे, जिन्होंने पीएम मोदी को गले लगाकर उनका ग्रैंड वेलकम किया.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (29 अगस्त, 2026) को अपने दो दिवसीय राजकीय दौरे पर उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद पहुंचे हैं. ताशकंद पहुंचने पर खुद उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव ने एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से गले लगाकर स्वागत किया. राष्ट्रपति मिर्जियोयेव की तरफ से किए गए इस ग्रैंड वेलकम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह से गदगद हो गए. उन्होंने अपने स्वागत के लिए राष्ट्रपति मिर्जियोयेव का आभार जताते हुए कहा कि यह भारत और उज्बेकिस्तान के गहरे और तेज गति से बढ़ रहे द्विपक्षीय संबंधों को दर्शाता है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version