हाल के इतिहास के सबसे चर्चित अमेरिकी कारोबारियों में से एक का चीन के साथ जुड़ाव, कांग्रेस (अमेरिकी संसद) के दोनों दलों के लिए चिंता का विषय हो सकता है. प्रशासन के भीतर से मिल रही जानकारी से पता चलता है कि व्हाइट हाउस में या उसके आसपास कोई व्यक्ति इससे खुश नहीं हैं.अमेरिकी रक्षा विभाग चीन से सरकारी रहस्य चुराने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स बनाने की योजना बना रहा है. अमेरिका परेशान है. उसे अब समझ में आ गया है कि जासूसी के खेल में चीन बहुत आगे निकल चुका है. अमेरिकी कंपनी एनवीडिया के अरबपति सीईओ जेन्सेन हुआंग का हनीट्रैप कांड इसका सबसे बड़ा सुबूत है. एनवीडिया दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है, जिसकी वैल्यू इस हफ्ते 4.5 ट्रिलियन डॉलर आंकी गई है.










