10 साल के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर का बुरा अंत, शादीशुदा महिला की हत्या कर शव के टुकड़े किए, प्रेमी गिरफ्तार

असम की राजधानी गुवाहाटी में एक दिल दहला देने वाले हत्या के मामले का खुलासा हुआ है. बशिष्ठा थाना पुलिस ने 8 नवंबर की रात एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिस पर अपनी प्रेमिका की हत्या करने का आरोप है. मृतक महिला की पहचान जीना बैश्य के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम प्रदीप ताये बताया गया है.गुवाहाटी में एक शादीशुदा महिला की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को ठिकाने लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. लगभग 10 साल से चल रहे प्रेम संबंध में आई दरार इस हत्याकांड की वजह बनी. आरोपी ने महिला की हत्या करने के बाद शव को काटकर बोरे में भरकर फेंक दिया था. पुलिस ने अब मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है और हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है.पुलिस के अनुसार, प्रदीप ताये और जीना बैश्य के बीच करीब 10 साल से संबंध थे. दोनों खानापारा इलाके के एक ही आवासीय परिसर में किराए पर रहते थे. समय के साथ दोनों के बीच रिश्तों में तनाव बढ़ने लगा था. जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों परिवारों के बीच भी मतभेद पैदा हो गए थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here