डिंपल यादव ने जसवंतनगर में किया रोड शो, बोलीं- नेताजी की विरासत के लिए सबसे बड़ी जंग

    मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने शनिवार को जसवंतनगर में रोड शो किया। सपा का रोड शो रेल मंडी से शुरू होकर छिमारा रोड पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान जबरदस्त पुष्प वर्षा तथा डिंपल यादव जिंदाबाद के नारे सुनाई दिए। साथ ही, शिवपाल सिंह-अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लग रहे थे।

    इस दौरान सपा प्रत्याशी व पूर्व सांसद डिंपल यादव ने कहा कि यह उपचुनाव नेताजी की विरासत के लिए सबसे बड़ी जंग है। नेताजी ने ही मैनपुरी की कायापलट की है। जिले में दिखने वाला सारा विकास समाजवादियों की देन है। भाजपा बताए कि मैनपुरी के विकास के लिए क्या किया है। चुनावों का परिणाम ही देश की राजनीति की दिशा तय करेगा।

    उन्होंने कहा कि पहला चुनाव है, जिसमें नेताजी हमारे बीच नहीं हैं। नेताजी द्वारा कराए गए विकास कार्य उनकी हमेशा याद दिलाते रहेंगे। नेताजी को नेताजी मैनपुरी ने ही बनाया। पहली बार सांसद बने तो देश के रक्षा मंत्री बने। रक्षा मंत्री रहते हुए सैनिकों और उनके परिवारों के लिए कई यादगार निर्णय लिए।

    नेताजी ने मैनपुरी को देश की राजनीति में पहचान दी। पुराने लोग जानते हैं कि लोकसभा क्षेत्र आज से 40 साल पहले कैसा था। नेताजी के प्रयास से ही मैनपुरी की कायापलट हुई है। समाजवादी सरकार ने हमेशा किसानों की और युवाओं की बात की। युवाओं को रोजगार दिया।
    वहीं, जिनको रोजगार नहीं मिला उनको बेरोजगारी भत्ता भी दिया। मैनपुरी का विकास केवल समाजवादी ही कर सकते हैं। भाजपा तो केवल नफरत की राजनीति कर सकती है, जो हमेशा से कर रही है। अंत में उन्होंने विश्वास जताया कि जसवंतनगर की जनता इस उपचुनाव में सपा को ऐतिहासिक जीत दिलाएगी।

    NO COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Exit mobile version