सभी नामांकन को पीछे लेंगे,विधानसभा चुनाव से पीछे हटे मनोज जरांगे पाटिल

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की तारीख नजदीक आ रही है।सोमवार 4 नवंबर को चुनाव से उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख है। ऐसे में आखिरी दिन मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। कल देर रात तक मराठा नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद उन्होंने चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है। बता दें कि इससे पहले जरांगे ने कहा था कि उनके उम्मीदवार विधानसभा चुनाव में 25 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

    क्या बोले मनोज जरांगे?

    मनोज जरांगे पाटिल ने ऐलान किया और कहा है कि वे विधानसभा चुनाव में दाखिल किए गए सभी नामांकन को पीछे लेंगे और चुनाव नहीं लड़ेंगे। जरांगे के आह्वान पर कई सीटों पर मराठा उम्मीदवारों ने पर्चा भी दाखिल किया था लेकिन अब जरांगे ने सभी से नामांकन पीछे लेने की अपील की है। पाटिल ने कहा कि आरक्षण के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि कल मराठा नेताओं के साथ बैठक में तय किया गया है कि चुनाव नहीं लड़ा जाएगा।

    कब हैं चुनाव?

    महाराष्ट्र में आगामी 20 नवंबर की तारीख को सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण वोटिंग होगी। वहीं, 23 नवंबर को चुनाव के परिणाम सामने आएंगे। आगे पढ़ें चुनाव का पूरा शेड्यूल-:

    • चुनाव की अधिसूचना जारी होने की तारीख- 22.10.2024 (मंगलवार)
    • नामांकन करने की अंतिम तारीख- 29.10.2024 (मंगलवार)
    • नामांकन की जांच की तारीख- 30.10.2024 (बुधवार)
    • उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख- 04.11.2024 (सोमवार)
    • मतदान की तारीख- 20.11.2024 (बुधवार)
    • मतगणना की तारीख- 23.11.2024 (शनिवार)

    NO COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Exit mobile version