Home खास खबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे विजय, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता;...

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे विजय, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता; शपथग्रहण कल

तमिलगा वेट्री कजगम प्रमुख थलापति विजय तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दे दिया है। कल यानी शनिवार को विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

लोक भवन से निकले टीवीके प्रमुख

टीवीके प्रमुख विजय चेन्नई के लोक भवन से निकल गए हैं। सरकार बनाने पर हलचल शुरू हो गई है। वहीं चेन्नई स्थित विजय के आवास और पार्टी ऑफिस के बाहर कार्यकर्ता जश्न मन रहे हैं।

विजय का CM बनाना तय 

CPI(M) नेता यू. वासुकी ने कहा, ‘आज CPI और CPI(M) दोनों ने अपनी राज्य समिति की बैठकें कीं। उन्होंने फैसला किया है कि वे सरकार बनाने के लिए TVK को बाहर से समर्थन देंगे। जब विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया जाएगा, तो वे निश्चित रूप से TVK के पक्ष में वोट देंगे। हम मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होंगे। यह केवल बाहर से समर्थन है। VCK पहले ही कह चुका है कि वामपंथी दल जो भी फैसला करेंगे, वे उसका पालन करेंगे। इसलिए, हमें उम्मीद है कि वे भी ऐसा ही करेंगे’

उन्होंने आगे कहा, ‘हम केवल सरकार बनाने और विश्वास प्रस्ताव के मुद्दे पर ही समर्थन दे रहे हैं। बाकी सभी मुद्दों पर चाहे वह धर्मनिरपेक्षता हो, लोगों की एकता हो, या राज्यों के अधिकार हों जब भी ये मुद्दे उठेंगे, तो हम निश्चित रूप से उस धर्मनिरपेक्ष दल के साथ खड़े होंगे जो हमारे साथ आएगा।’

TVK का इनकार

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, TVK (तमिलगा वेट्री कजगम) के करीबी सूत्रों ने इस बात से इनकार किया है कि पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में कोई याचिका दायर की थी, जिसमें तमिलनाडु के राज्यपाल को यह निर्देश देने की मांग की गई हो कि वे विजय को तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें।

अपने आवास से रवाना हुए विजय

TVK प्रमुख विजय चेन्नई स्थित अपने आवास से रवाना हो चुके हैं। बता दें कांग्रेस के अलावा, CPI और CPI(M) ने अब तक राज्य में सरकार बनाने के लिए उन्हें समर्थन दिया है। आकड़ों पर नजर डालें तो TVK के पास 108 सीटें हैं, वहीं कांग्रेस के 5 MLA के समर्थन से ये आंकड़ा 113 हो जाएगा. सीके साथ शुक्रवार को सीपीएम और सीपीआई ने भी बिना शर्त समर्थन का एलान किया है, सीपीएम और सीपीआई और VCK के पास के पास दो- दो सीटें हैं जिससे आंकड़ा 119 तक पहुंचा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version