Home क्राइम कुरुक्षेत्र पुलिस की बड़ी कामयाबी, कनाडा भेजने के नाम पर 40 लाख...

कुरुक्षेत्र पुलिस की बड़ी कामयाबी, कनाडा भेजने के नाम पर 40 लाख ठगने वाला शातिर ठग गिरफ्तार

थाना शहर थानेसर पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपित पवन कुमार, निवासी कीर्ति नगर कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपित के खिलाफ विदेश भेजने और इमीग्रेशन एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि 11 अक्टूबर 2022 को सोमनाथ, निवासी लायलपुर कालोनी मोहननगर थानेसर, ने पुलिस को शिकायत दी।

सोमनाथ ने बताया कि वह अदालत में टाइपिस्ट है और अपने बेटे को कनाडा भेजना चाहता था। इसके लिए उसने पवन कुमार से संपर्क किया, जिसके साथ 25 लाख रुपये में बात तय हुई। उसने आरोपित को 20 लाख रुपये और बेटे के कागजात दे दिए।

बाद में, उसने अपने भांजे को भी कनाडा भेजने का मन बनाया और उसके लिए 20 लाख रुपये और भांजे के कागजात भी आरोपित को दिए। सोमनाथ का कहना है कि आरोपित उनके बेटे और भांजे को लेकर मुंबई गया, लेकिन वहां जाकर उन्हें छोड़कर भाग गया।

शिकायत के आधार पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज कर जांच की गई। 11 मई 2026 को प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र संधू के मार्गदर्शन में टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version