रेल यात्रियों की सुविधा तथा ग्रीष्मकालीन अवधि के दौरान अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दोनों दिशाओं में एकल फेरे के आधार पर 03011/03012 हावड़ा-आनंद विहार टर्मिनल-हावड़ा ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
रेलवे द्वारा जारी सूचना के तहत 03011 हावड़ा-आनंद विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 22 मई को हावड़ा रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी और मार्ग में निर्धारित समयानुसार चलकर आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
वापसी में 03012 आनंद विहार टर्मिनल-हावड़ा ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 25 मई को आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी और हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी।
हावड़ा-राजगीर समर स्पेशल ट्रेन का होगा संचालन
गर्मी को ध्यान में रखते हुए ईस्टर्न रेलवे नेहावड़ा राजगीर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 03029 हावड़ा-राजगीर स्पेशल ट्रेन का संचालन 16 मई से 17 जून एवं 03029 राजगीर-हावड़ा समर स्पेशल का संचालन 17 मई से 18 जून के बीच होगा।
यह ट्रेन हावड़ा, पाकुड़, बरहड़वा, साहिबगंज, भागलपुर, क्यूल, शेखपुरा होते हुए राजगीर जाएगी। इस ट्रेन के चलने गर्मी एवं राजगीर मलमास मेला जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी।
रेल अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रेन हावड़ा से 22:50 चलकर साहिबगंज सुबह 5.02 बजे पहुंचेगी। यहां से खुलने के बाद दोपहर एक बजे राजगीर पहुंचेगी। यह ट्रेन राजगीर से दोपहर दो बजे चलेगी तथा रात 21:20 बजे साहिबगंज पहुंचेगी।
इस ट्रेन के चलने साहिबगंज के आस पास के लोगों में खुशी है। वहीं तीनपहाड में ठहराव नहीं मिलने से वहां की जनता में नाखुशी है।
