Home उत्तर प्रदेश यूपी की टॉप मेडिकल यूनिवर्सिटी KGMU के हॉस्टलों में अब नहीं पकेगा...

यूपी की टॉप मेडिकल यूनिवर्सिटी KGMU के हॉस्टलों में अब नहीं पकेगा नॉनवेज, इस वजह से लिया गया फैसला

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) प्रशासन ने सोमवार को बड़ा कदम उठाते हुए अपने सभी 18 हॉस्टल मेस में नॉन-वेज खाना पकाने और परोसने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। हालांकि, छात्र अपनी व्यक्तिगत पसंद के अनुसार बाहर से नॉन-वेज खाना ऑर्डर कर सकेंगे या स्वयं बना सकेंगे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह निर्णय राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हालिया निरीक्षण और निर्देशों के बाद लिया गया है। केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो. के.के. सिंह के अनुसार, राज्यपाल ने हॉस्टलों के निरीक्षण के दौरान नॉन-वेज पकाने वाली जगहों पर साफ-सफाई की कमी और स्वच्छता से जुड़ी अन्य चिंताओं पर नाखुशी जताई थी।

इसके बाद स्टूडेंट वेलफेयर के डीन और चीफ प्रॉक्टर की सहमति से मेस में नॉन-वेज पर पूरी तरह रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया गया। 

केजीएमयू के दीक्षांत समारोह में आई थीं राज्यपाल

बता दें कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल यूपी की यूनिवर्सिटीज की चांसलर भी हैं। उन्होंने सोमवार को KGMU के दीक्षांत समारोह छात्रों को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि जन भवन सचिवालय की एक टीम ने यूनिवर्सिटी की इमारतों के निरीक्षण के दौरान तीन हॉस्टलों में नॉन-वेज खाना बनते हुए पाया, लेकिन उन्होंने इस पर रोक लगाने का आदेश नहीं दिया।इसके बाद स्टूडेंट वेलफेयर के डीन और चीफ प्रॉक्टर की सहमति से मेस में नॉन-वेज पर पूरी तरह रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया गया। 

विद्यार्थियों को अच्छी क्वॉलिटी का मिले पनीर’

गवर्नर ने खाने की क्वॉलिटी को लेकर चिंता जताई और कहा कि 500 से ज्यादा स्टूडेंट्स वाले हॉस्टल्स के इंस्पेक्शन में दो मेस में एक्सपायर्ड मसाले इस्तेमाल होते पाए गए।

उन्होंने इसे गंभीर चूक बताया। साथ ही KGMU प्रशासन से कहा कि वे निगरानी बढ़ाएं। साथ ही खाने की क्वॉलिटी बेहतर करें और यह पक्का करें कि स्टूडेंट्स को अच्छी क्वॉलिटी का पनीर मिले।

राज्यपाल ने वॉशिंग मशीन भी लगाने का दिया निर्देश

राज्यपाल ने यूनिवर्सिटी को सभी हॉस्टल्स में वॉशिंग मशीन लगाने का भी निर्देश दिया था। इस मामले में यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने बताया कि अचानक किए गए इंस्पेक्शन के दौरान टीमों ने दो-तीन कमियां बताई थीं और एक्सपायर्ड मसालों के इस्तेमाल पर कार्रवाई समेत सुधारात्मक कदम पहले ही उठाए जा चुके हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version