Home खास खबर वृंदावन में 2.90 करोड़ की चोरी का खुलासा: किराएदार सहित चार चोर...

वृंदावन में 2.90 करोड़ की चोरी का खुलासा: किराएदार सहित चार चोर गिरफ्तार, ₹2 C कैश-कार और जेवर बरामद

पुलिस ने सुंसरख रोड स्थित एक बाबा के घर से 2.90 करोड़ रुपये की चोरी का राजफाश करते किया है। जैंत पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

इनके पास से चोरी की गई संपत्ति में से 2 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए हैं। वहीं शेष 60.12 लाख रुपये से खरीदी गई फॉक्सवैगन कार, सोने-चांदी के आभूषण, ब्रांडेड घड़ियां, कपड़े, जूते, चार मोबाइल फोन, जिम व स्विमिंग किट बरामद की है। चोरी में प्रयुक्त की गई टाटा पंच कार भी कब्जे में ली गई है।

एसएसपी ने दी जानकारी

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि गुजरात के गांधीनगर निवासी राकेश प्रजापति अपने पुत्र के वृंदावन स्थित आश्रम में रहने के बाद गुजरात की संपत्ति बेचकर सुंसरख में बस गए थे। उनकी जमा पूंजी की जानकारी किरायेदार आलोक को हो गई थी। उसने अपने साथियों राजन निवासी शिव कॉलोनी, थाना पल्ला, जिला फरीदाबाद, प्रेम सागर निवासी 146 शाहजानंद सोसायटी, गोडादरा नहर, थाना गोडादरा, जिला सूरत गुजरात, हीरें निवासी मकान संख्या 16, रामदेव नगर सोसायटी, शांति निकेतन स्कूल के पास, थाना रांदेर, जिला सूरत गुजरात के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची।

आरोपितों ने बाबा को धमकाया था

एसएसपी ने बताया कि आरोपितों ने ताला तोड़कर दोपहर के समय 2.90 करोड़ रुपये नकद चोरी कर लिए और बाबा को धमकाया था। पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर थाना जैंत में मुकदमा दर्ज हुआ था। मंगलवार तड़के सुसरख रोड से एनएच-19 मार्ग पर पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कुल 2.60 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद करते हुए आरोपितों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version