राहुल गांधी की छात्रों की गूंज पहल कोटा, देहरादून और प्रयागराज से शुरू होते हुए पुणे पहुंच गई है. कार्यक्रम को शनिवार को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने महिलाओं के मुद्दे पर इस इवेंट को संबोधित किया कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दो टूक कहा कि देश की महिलाएं सिर्फ बेटी, पत्नी या मां तक सीमित नहीं हैं बल्कि उनका अपना एक अलग वजूद है. उन्होंने नारी शक्ति को देश की ताकत बताया और समाज में महिलाओं की भूमिका और उनकी पहचान को लेकर पुरुषों की मानसिकता पर बड़ा हमला बोला.
