GDP Growth: हाल ही में भारत की जीडीपी ग्रोथ को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. आइए जानते हैं कि बेस ईयर बदलने से जीडीपी के आंकड़े कैसे बदल जाते हैं.GDP Growth: मौजूदा फाइनेंशियल ईयर 2026-27 की पहली तिमाही के लिए जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 7.8% दर्ज की गई है. इस आंकड़े के जारी होने से देश में एक बड़ा आर्थिक और राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. जहां विपक्ष और कुछ आलोचकों का यह दावा है कि असल ग्रोथ रेट सिर्फ 2.6% थी वहीं सरकार और जाने-माने अर्थशास्त्रियों ने इस दावे को बे-बुनियाद बता कर खारिज कर दिया है
