Home देश 10 वीं बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को...

10 वीं बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को चटाई धूल

Women’s Asia Cup 2026: सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली. भारत के लिए शेफाली वर्मा ने कमाल की पारी खेलते हुए 64 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे.भारतीय टीम ने 2026 महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटवा लिया है. टीम 10वीं बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है. गुरुवार (10 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करने के बाद 20 ओवर में 6 विकेट पर 149 रन बनाए. टीम के लिए शेफाली वर्मा ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 40 गेंदों में 64 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. इस पारी में बांग्लादेश के लिए सुल्ताना खातून ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने खाते में डाले.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version