नीता अंबानी ने गणेश चतुर्थी के मौके पर बेहद खूबसूरत लुक सर्व किया था. लेकिन उनकी खूबसूरत और लुक से ज्यादा चर्चा में उनका रॉयल नेकलेस रहा. आइये जानते हैं किसने इसे बनाया और बनने में कितना समय लगा.रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. 60 की उम्र में नीता अपने हर एक लुक से लोगों का दिल जीत लेती हैं. हाल ही में गणेश चतुर्थी के मौके पर नीता अंबानी ने बेहद खूबसूरत लुक सर्व किया. उनका ये लुक आज तक भी काफी चर्चा में है. उनके पूरे लुक से भी ज्यादा चर्चा उनके रॉयल नेकलेस की हो रही है. तो आइये जानते हैं कैसे ये नेकलेस डिजाइन हुआ है.
