मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस मुख्यालय, गृह पुलिस पुलिस विभाग में सूबेदार (मंत्रालयिक) आशुलिपिक और सहायक उप निरीक्षक के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए पुलिस विभाग में भर्ती का मौका है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस मुख्यालय, गृह पुलिस पुलिस विभाग में सूबेदार (मंत्रालयिक) आशुलिपिक और सहायक उप निरीक्षक के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत कुल 655 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी. वहीं भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी और उम्मीदवार 8 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. वहीं लिखित परीक्षा 3 नवंबर 2026 से शुरू होगी
